आकाश अग्रवाल की जीत पर सपा नेताओं ने पहनाई पगड़ी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

आकाश अग्रवाल की जीत पर सपा नेताओं ने पहनाई पगड़ी

आकाश अग्रवाल की जीत पर सपा नेताओं ने पहनाई पगड़ी

आगरा। आगरा खंड स्नातक/शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन में निर्वाचित डॉ. आकाश अग्रवाल को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर और बुके भेंट कर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाजी मुकीमुद्दीन कुरैशी, छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कादिर कुरैशी तथा सपा आगरा महानगर के सचिव मोहम्मद इमरान कुरैशी ने संयुक्त रूप से डॉ. आकाश अग्रवाल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उस्मान अब्बास, अबूजर सिद्दीकी, सलमान अब्बास, जावेद खान, मुन्ना अल्वी, कासिफ शाह, मिकी अरोरा, सुलेखा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. आकाश अग्रवाल को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

सपा नेताओं ने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत आगरा के शिक्षित वर्ग की जीत है। उन्होंने इसे वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

video

Pages