ताजमहल फिर चर्चा में, फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के दो गुट भिड़े; गार्डन में हुई मारपीट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ताजमहल फिर चर्चा में, फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के दो गुट भिड़े; गार्डन में हुई मारपीट

ताजमहल फिर चर्चा में, फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के दो गुट भिड़े; गार्डन में हुई मारपीट


38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीआईएसएफ जवान ने किया बीच-बचाव

आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल एक बार फिर पर्यटकों के बीच विवाद को लेकर चर्चा में है। इस बार स्मारक परिसर के गार्डन में फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटकों के दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में ताजमहल के गार्डन में कुछ पर्यटक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद सीआईएसएफ का एक जवान बीच-बचाव करता नजर आ रहा है। जवान ने पर्यटकों को अलग कराकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने को लेकर पर्यटकों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या पुलिस कार्रवाई की अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ताजमहल में पर्यटकों के बीच विवाद और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर स्मारक की सुरक्षा और पर्यटकों के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी ताजमहल परिसर में बंदरों के हमले, प्रतिबंधित क्षेत्रों में रील बनाने और नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते रहे हैं।

video

Pages