आगरा:-शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने तथा मेट्रो संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर 29 अक्टूबर 2026 को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं कॉमर्स क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, यातायात संबंधी समस्याओं और मेट्रो प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने यातायात संचालन में आ रही समस्याओं के साथ-साथ अपने सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखे।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।