आगरा:-अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना डौकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछपुरा में नगला कास मोड़ के पास घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर और नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कछपुरा में कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश कुशवाह (42 वर्ष), निवासी कछपुरा, थाना डौकी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी शराब के 310 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 81 पव्वे, बीयर के 12 कैन और 1,770 रुपये नकद बरामद हुए।इस मामले में थाना डौकी पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।थाना प्रभारी सुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।