अछनेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डेढ़ घंटे में गुमशुदा बालक डेढ़ घंटे में सकुशल बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

अछनेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डेढ़ घंटे में गुमशुदा बालक डेढ़ घंटे में सकुशल बरामद

अछनेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डेढ़ घंटे में गुमशुदा बालक डेढ़ घंटे में सकुशल बरामद


थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता, परिजनों ने जताया आभार

आगरा। थाना अछनेरा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील पुलिसिंग की एक और मिसाल सामने आई है। पुलिस टीम ने सूचना मिलने के महज डेढ़ घंटे के भीतर 3 वर्ष 6 माह के गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 को ग्राम कचौरा निवासी पुरुषोत्तम पुत्र रतन सिंह ने थाना अछनेरा पहुंचकर अपने 3 वर्ष 6 माह के नाती भूरा के गुम होने की सूचना दी। छोटे बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बालक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए। पुलिस की सक्रियता और लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा रहा कि महज डेढ़ घंटे के अल्प समय में बालक को सकुशल तलाश लिया गया।

बालक के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय तक बच्चे के लापता रहने की आशंका से परेशान परिवार ने उसे सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। परिजनों ने थाना अछनेरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान अपनी बेहतरीन कार्यशैली और त्वरित पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कम समय में गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करना पुलिस की सक्रियता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। अछनेरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

video

Pages