250 रुपये पार्किंग शुल्क मांगने पर बस चालक को पीटा, धारदार हथियार से सिर पर किया वार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

250 रुपये पार्किंग शुल्क मांगने पर बस चालक को पीटा, धारदार हथियार से सिर पर किया वार

250 रुपये पार्किंग शुल्क मांगने पर बस चालक को पीटा, धारदार हथियार से सिर पर किया वार


आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद के बाद पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर बस चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक को लाठी-डंडों से पीटा और धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बस यूनियन के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बरहन निवासी भूपेंद्र पुत्र धर्मेंद्र सिंह बस चालक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने उनसे 250 रुपये पार्किंग शुल्क मांगा। इस पर उन्होंने नगर निगम द्वारा निर्धारित 100 रुपये शुल्क का हवाला देते हुए अधिक रकम मांगने पर सवाल उठाया। आरोप है कि इसी बात पर कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया।

घटना में घायल चालक को पुलिस ने तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। बस यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों को एक पार्षद का संरक्षण मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

video

Pages