एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेंशन के कागजात और नकदी छीनने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेंशन के कागजात और नकदी छीनने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद

एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेंशन के कागजात और नकदी छीनने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लूट का सामान बरामद


आगरा। कमिश्नरेट आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए छिनैती की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. थाना एत्मादपुर, साइबर ऑपरेशन/काउंटर इंटेलिजेंस और एसओजी/सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़/मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अभियुक्तों को गढ़ी रामी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई अटैची, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को कुबेरपुर कट के आगे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से अटैची छीन ली थी. इस अटैची में वादी के कपड़े, डायरी और पेंशन से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे. पीड़ित की तहरीर पर थाना एत्मादपुर में मुकदमा अपराध संख्या 445/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था.  घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आगरा और सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की गई. दिनांक 23.11.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया तथा मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण मुंशी पुत्र रामवीर निवासी- सिकन्दरपुर, थाना न्यू आगरा, कमिश्नरेट आगरा , गजेन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र उर्फ पप्पू निवासी- गढ़ी टिकैत, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा,जतिन पुत्र लखपत सिंह निवासी- गढ़ी गहराम, थाना एत्मादपुर, कमिश्नरेट आगरा है।

बरामदगी का विवरण 2,110/- रुपये नकद  01 लाल रंग का बैग/अटैची जिसमें कपड़े (शर्ट, पैंट, लोअर, पायजामा, कुर्ता, बरमूडा, सैंडो बनियान) रखे थे ,भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक, स्टेटमेंट व पीएफ से जुड़े कागजात ,घटना में प्रयुक्त एक अदद स्पलेंडर मोटरसाइकिल  

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त गजेन्द्र और मुंशी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा की गई इस मुस्तैद कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

video

Pages