बटेश्वर मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, डीसीपी पूर्वी ने देर रात किया निरीक्षण
आगरा। पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में 23/24 नवंबर की मध्य रात्रि को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक कुमार अग्रवाल ने थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित बटेश्वर मेले का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बाह एवं प्रभारी निरीक्षक बाह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीसीपी पूर्वी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रखी जाए।