आगरा में एसआईआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस, डीएम मनीष बंसल ने दिखाई सख्ती - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 नवंबर 2026

आगरा में एसआईआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस, डीएम मनीष बंसल ने दिखाई सख्ती

आगरा में एसआईआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस, डीएम मनीष बंसल ने दिखाई सख्ती


आगरा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 65 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य में सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी की समीक्षा में सामने आया कि लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई बीएलओ ने अपने दायित्वों का निर्धारित तरीके से निर्वहन नहीं किया। एसएसआर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 65 बीएलओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।विधानसभा क्षेत्रवार जारी नोटिस में आगरा कैंट के 17, आगरा ग्रामीण के 12, आगरा उत्तर के 8, आगरा दक्षिण के 7, खेरागढ़ के 5, एत्मादपुर के 5, बाह के 5, फतेहपुर सीकरी के 5 और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ को नोटिस दिया गया है।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि विशेष पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा में शुद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages