आगरा। ताज प्रेस क्लब परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों के जन्मदिन के अवसर पर हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्लब की कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अरुण रावत तथा क्लब सदस्य राजकुमार मीणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तीनों पत्रकारों ने केक काटकर अपनी खुशियां पत्रकार साथियों के साथ साझा कीं।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तीनों को पुष्पगुच्छ भेंटकर और माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। साथियों ने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान क्लब परिसर में आत्मीयता, भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द का वातावरण नजर आया।
पत्रकार साथियों ने कहा कि पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह के आयोजन सभी को एक मंच पर एकत्र होने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम आपसी मेलजोल, संगठन की एकजुटता और पारस्परिक संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
इस अवसर पर ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. सज्जन सागर, अजेंद्र चौहान, सचिव आलोक द्विवेदी, पीयूष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, फरहान खान, शीतल सम्राट, जय सिंह वर्मा, शरद शर्मा सहित पीपी चौहान, लक्ष्मण शर्मा, राजकुमार मीणा, दीपक राठौर, जीशान अहमद, गीतम सिंह, कपिल अग्रवाल, कपिल गौतम, राजेश शर्मा, सुभाष निगम, रेम्बो अजीम और सलमान कुरैशी मौजूद रहे। सभी ने तीनों पत्रकारों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।