अखिलेश यादव के निर्देश पर हुआ मनोनयन, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
आगरा/औरैया:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से अधिवक्ता फैजान अली को समाजवादी अधिवक्ता महासभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
समाजवादी अधिवक्ता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सिकन्दर यादव की ओर से जारी मनोनयन पत्र में फैजान अली पुत्र उस्मान अली, निवासी ग्राम शिवपुर चपोरा, पोस्ट भैरईपुर, तहसील बिधूना, जनपद औरैया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनयन पत्र में विश्वास जताया गया है कि फैजान अली समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अधिवक्ता समाज के बीच संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनसे संगठन की गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।
फैजान अली को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अधिवक्ता साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके मित्रों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। फैजान अली ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।