आगरा। कमिश्नरेट आगरा में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बमरौली कटारा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग और तलाश के दौरान न्यायालय से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बमरौली कटारा पुलिस क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना ताजगंज के वाद संख्या 1371/24, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त परवेज अली पुत्र यूनुस अपने घर पर मौजूद है।